नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बसंतपुर में तीन फुट घटा जलस्तर क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया

शेयर करे :

यमुना का जलस्तर तेजी के साथ नीचे की तरफ जा रहा है। यमुना में सुबह 10 बजे तक 1 लाख 33 हजार 037 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले 4 सिंतबर को यमुना में 2 लाख 44 हजार 478 क्यूसेक पानी था। यमुना में पानी का डेंजर लेवल 200 मीटर से घटकर 199 मीटर आ गया है। लेकिन निचले इलाकों में अभी भी जलभराव है। अब तक 750 लोगों को सुरक्षित स्थलों पर निकाला गया है।

जिले में 12 राहत शिविर सक्रिय हैं, जिनमें फिलहाल 750 लोग ठहरे हुए हैं। पिछले 1 सप्ताह से पानी में डूबे गांव बसंतपुर में लगभग 3 फुट पानी का जलस्तर कम हो गया है। जिससे जल्द हालात सामान्य होने की उम्मीद है। इसके अलावा भूपानी, नचोली, राजपुरा, अल्लीपुर, चांदपुर, ताजपुर, दूल्हेपुर, मोहना, चिरसी, ददसिया, कबूलपुर, मंझावली सहित कई अन्य गांव में अभी भी जलभराव है। प्रशासन द्वारा इन गांव में अभी भी राहत कार्य लगातार जारी हैं।

बाढ़ की मार से जिले में आवासीय और कृषि दोनों स्तरों पर नुकसान हुआ है। अब तक 270 मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। वहीं फसलें भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है। किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल सरकार की ओर से 15 सितंबर तक खोला गया है। DC विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों को हर संभव प्रयास कर नुकसान की भरपाई कराई जाएगी, बशर्ते वह इसका पूरा विवरण पोर्टल पर आवेदन कर सरकार के साथ साझा करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें