फरीदाबाद के सेक्टर-23 में संजय कॉलोनी के अंदर गत्ते के फैक्ट्री में आग लग गई। अभी तक आग
लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो
गया। इस हादसे में जान की कोई हानि नही हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संजय कॉलोनी के अंदर रिहायशी एरिया में एक गत्ते की फैक्ट्री में अचानक शाट सर्किट होने से से दोपहर के करीब 12 बजे आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर सोफा बनाने का काम किया जा ता है। फैक्ट्री को मकान के बेसमेंट में चलाया जा रहा है। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर छह कर्मचारी काम कर रहे थे। लेकिन जैसे ही आग लगी सभी सुरक्षित बाहर निकल गए। आग लगने की इस घटना में किसी की जान की कोई हानि नहीं हुई है।
फैक्ट्री को रिहायशी एरिया में आबादी के बीच चलाया जा रहा था इसलिए कोई बोर्ड नही लगाया गया था। इसके अलावा बेसमेंट के ऊपर बने मकान में किराएदार रह रहे थे। जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है। किसी की जान की कोई हानि नहीं हुई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।