नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

4 साल बाद भी नहीं हुआ हाईवे पर बघौला ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा

शेयर करे :

निर्माण शुरू होने के 4 साल बाद भी बघौला ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। जिसका खामियाजा पलवल से दिल्ली व दिल्ली से आगरा की तरफ जाने वाले नौकरी पेशा लोगों व हजारों पर्यटकों को उठाना पडता हैं। हर रोज बघौला गांव में सुबह-सांय व दोपहर को घंटों जाम लगता हैं। जिससे लोगों को दो किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार तो घंटों तक लग जाते हैं। इसकी वजह से कई बार तो दस-दस किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।

लोगों ने बघौलौ ओवर ब्रिज निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग की है जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो। जानकारी के अनुसार पलवल-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघौला गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था। उस समय बघौला ओवर ब्रिज को बनवाने में एक साल का समय निर्धारित किया गया था। परंतु धीरे-धीरे बघौला ओवर ब्रिज के निर्माण की तय सीमा बढ़ती रही। चार साल के करीब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी आज तक इसका निर्माण कार्य अधूरा है। ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य चार साल बाद भी पूरा नहीं होने का खामियाजा सबसे ज्यादा नौकरी पेशा व आगरा व फतेहपुर सीकरी जाने वाले पर्यटकों को उठाना पडता हैं। बघौला गांव में हर दिन लंबा जाम लगता है।

जिसकी वजह से 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में ही वाहन चालकों को की बार तो जाम लगने पर तीन से चार लग जाते हैं। जिससे नौकरी पेशा लोगों को जहां आर्थिक नुकसान होता है वहीं पर्यटकों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पडता है। लोगों का कहना है कि बघौला ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। जिससे लोगों को जाम में फंसने से छूटकारा मिले। बघौला ओवर ब्रिज का निर्माण की देरी की वजह से पृथला, बघौला, ततारपुर, धतीर, औरगांबाद औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पडता है। जाम में फंस जाने की वजह से वे समय पर अपनी नौकरी पर नहीं पहुंच पाते हैं। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। बघौला गांव में हर दिन लंबा जाम लगता है। जिसकी वजह से 2 किलोमीटर की दूरी तय करने में ही वाहन चालकों को की बार तो जाम लगने पर तीन से चार लग जाते हैं। जिससे नौकरी पेशा लोगों को जहां आर्थिक नुकसान होता है वहीं पर्यटकों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पडता है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

हमसे संपर्क करें