नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

Faridabad: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में 12-13 सितंबर को होगा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

शेयर करे :

डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) एवं आर्य समाज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली, के सहयोग से दिनांक 12–13 सितम्बर 2025 को “स्वामी दयानंद सरस्वती का वैदिक दर्शन” विषय पर एक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी (हाइब्रिड मोड) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस संगोष्ठी में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों से विद्वान, शिक्षाविद् एवं शोधार्थी भाग लेंगे। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा प्रतिपादित वैदिक दर्शन को समकालीन संदर्भों में पुनः स्थापित करना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक प्रासंगिकता पर विमर्श करना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विभिन्न अकादमिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियाँ शामिल होंगी। संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्तव्य, शोधपत्र वाचन एवं विचार-विमर्श के माध्यम से वैदिक विचारधारा, समाज सुधार, शिक्षा, संस्कृति एवं आधुनिक चुनौतियों पर समाधान जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संगोष्ठी से न केवल विद्यार्थियों और शोधार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि वैदिक विचारधारा के व्यावहारिक स्वरूप को समझने का भी अवसर प्राप्त होगा। संयोजक डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी से भारतीय संस्कृति और दर्शन के वैश्विक दृष्टिकोण को नई दिशा मिलेगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें