नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ मनाएंगे ‘सेवा पखवाड़ा’ : ममता राघव

शेयर करे :

सेक्टर-2 बल्लभगढ़ स्थित भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता राघव ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से भाजपा फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव गीता रक्षवाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी टीना बैंटिक,  प्रांत सहसंयोजिका सीमा शर्मा, दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद, वार्ड- 45 से किरण बाला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता नेगी, टीना पाराशर, जिला मीडिया प्रमुख रेखा राघव एवं महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता राघव महिला कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की टीम अपनी पूरी भागेदारी निभाते हुए इन्हें सफल बनाने का काम करेगी। ममता राघव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा को लेकर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है और पूरे हर्षाेल्लास के साथ सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और सेवा पखवाड़ा के आगामी कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में मौजूद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में महिला मोर्चा की टीम बढ़चढक़र भाग लेगी और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। 

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हमसे संपर्क करें