नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर

शेयर करे :

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सलियों को मार गिराया। चर्चा है कि इस एनकाउंटर में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मनोज मोडेम उर्फ बालकृष्ण भी मारा गया है। वहीं 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रमोद के भी मारे जाने की खबर है। रायपुर संभाग के आईजी अमरेश मिश्रा और गरियाबंद जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मिश्रा ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला बल के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली समेत कम से कम 10 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

16 ने किया आत्मसमर्पण वहीं नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नक्सलियों ने बुधवार शाम यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि नक्सलियों ने खोखली माओवादी विचारधारा, निर्दाेष आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी 16 नक्सली निचले स्तर के कैडर हैं, जो जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादी पंचायत मिलिशिया की विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे।

वहीं बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 26 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 लाख रुपये के इनामी 6 नक्सली भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। आईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल: दूसरी ओर प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले के थाना मालेवाही क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने जवानों की एक बटालियन को टारगेट करते हुए आईडी ब्लास्ट किया। घटना में दो जवान घायल हो गए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें