जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव रीतू यादव के सक्षम नेतृत्व में की देखरेख, में जिला अदालत सेक्टर 12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को किया जाएगा।
इन अदालतों में लगेंगी लोक अदालतें:- राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों की आपसी सहमति से केसों के निपटान के लिए अदालत में 18 बेंच लगाए जाएंगे। CJM रीतू यादव ने बताया कि लोक अदालत में केस का फैसला होने पर जिसकी सुप्रीम कोर्ट तक कोई अपील नहीं होती कोर्ट फीस वापस हो जाती है तथा केस का फैसला हमेशा के लिए हो जाता है। जिससे पैसे व समय की बचत होती है और आपस में प्रेम भाव बना रहता है।
CJM रीतू यादव ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओं के लिए L.D. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार, साथ सुषमा अधाना, पैनल अधिवक्ता/सदस्य तथा एल.डी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार यादव के साथ आशा अरोड़ा पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विद्युत अधिनियम मामलों के लिए ज्योति लांबा, एल.डी. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ अविनाश कुमार पैनल अधिवक्ता/सदस्य नियुक्त किया गया है। पारिवारिक न्यायालय के मामलों के बेंच केसों के लिए विनीत सपरा, एल.डी. अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय के साथ अंशु वर्मा को पैनल अधिवक्ता/सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार MCF और सारांश मामलों के लिए उपेन्द्र सिंह, एल.डी. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रकाश काम्या ज्ञान पैनल अधिवक्ता/सदस्य नियुक्त किया गया है। ट्रैफिक चालान और सिविल आपराधिक मामलों के लिए निधि, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ ब्रजेश कुमार शर्मा पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रगति राणा के साथ दीपिका शर्मा पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, संचिता सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ धर्मेंद्र पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिज्ञासा शर्मा के साथ बिंदिया रानी पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, वंदना ढिल्लों, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ हिमांशु रावत पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रजत कुमार कनौजिया के साथ दीपक यादव पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, वीरेंद्र कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ ज्योति, पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, दीपाली सिंगला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ के साथ कीर्ति दीक्षित, पैनल अधिवक्ता/सदस्य और रमणीक कौर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ नासिर, पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है।
वहीं 138 एनआई एक्ट मामलों के लिए डॉ. सारिका, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के साथ रेणु सिंह पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पारस चौधरी के साथ अंकुश चौधरी पैनल अधिवक्ता/सदस्य को, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रियंका वर्मा के साथ दिनेश कुमार पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है। Bench for Virtual कोर्ट के लिए सौरभ शर्मा, एलडी एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के साथ समरीन कुरैशी पैनल अधिवक्ता/सदस्य को नियुक्त किया गया है।