बारिश में अगवानपुर मोड से बस स्टेंड चौराहे तक दिल्ली-मथुरा मार्ग जर्जर हो गया है। जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में होती है परेसानी। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्डों बारिश का पानी भरा रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडता है। वाहन चालकों का टोल प्लाजा वाले मार्ग से गुजरने पर वाहन चालकों से करोड़ों रूपए प्रति दिन के वसूलते हैं। परंतु मार्ग का निर्माण समय पर नहीं करवाते है। जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा का सामना करना पडता है। जानकारी के अनुसार बारिश की वजहसे अगवानपुर मोड से बस स्टेंड चौराहे तक दिल्ली-मथुरा मार्ग जर्जर व गडडे दार बना हुआ है। जिसकी वजह से मार्ग से हर रोज गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पडता है।
लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा मार्ग से गुजरने पर हर रोज करोड़ों रूपए वाहन चालकों से वसूलता है। परंतु मार्ग की देखरेख की तरफ ध्यान नहीं देता है। पिछले 3 महीने से हो रही क्षेत्र में बारिश की वजह से अगवानपुर मोड से बस स्टेंड चौक तक दिल्ली-मथुरा मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे बन गए है। जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में कठिनाई होती हैं। वाहन चालकों का कहना है कि यह मार्ग एकस्प्रैस वे होने की वजह से इस मार्ग से हर रोज हजारों वाहन मथुरा, आगारा, वृंदावन, फतेहपुर सीकरी, गोर्वधन आदि शहरों को आते जाते है।
मार्ग पर बने गड्डों की वजह से उन्हें यहां से गुजरने में कठिनाई होती है। लोगों का कहना है कि मार्ग में बने गहरे गड्डों की वजह से वाहनों की कमानी आदि तक टूट जाती है। जिससे वाहन चालकों का हजारों रूपए का नुकसान हो जाता है। लोगों का कहना है कि टोल प्लाट वाहन चालकों से प्रति करोड़ों रूपए कमाता है। परंतु मार्ग की देखरेख बेहतर तरीके से नहीं करता है। जिससे लोगों को यहां से गुजरमें असुविधा होती है। लोगों का कहना है कि मार्ग का नव निर्माण बेहतर तरीके से करवाया जाए। जिससे लोगों को सुविधा रहें।