नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

स्वच्छता की मुहिम में आप भी बनें अग्रणी नागरिक: DC Vikram Singh

शेयर करे :

उपायुक्त (DC) विक्रम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की योजना के तहत फरीदाबाद में 11 हफ्तों तक चलने वाले स्वच्छता अभियान की कड़ी में विभिन्न बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत त्रिखा कॉलोनी, बल्लभगढ़, सेक्टर-02, हनुमान नगर सेक्टर-87, नरेला राजीव नगर, बाटा कॉलोनी, संजय कॉलोनी सेक्टर-59, बापू कॉलोनी सेक्टर-59, शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर, जवाहर कॉलोनी, दयालबाग कॉलोनी, बसंतपुर रोड इस्लामपुर, बड़खल रोड सेक्टर-48, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया, राजीव नगर सेक्टर-32, नवादा गांव सेक्टर-49, सब्जी मंडी 22 फुट रोड, शमशान घाट सोहना रोड, 27 फुट रोड और टिक्कावली गांव सहित कई कॉलोनियों, सेक्टरों व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की गई। इस दौरान कचरा उठाने और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

DC विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने हेतु नगर निगम व अन्य विभागों की टीमें सक्रिय हैं। इस अभियान में पार्कों की देखभाल, पौधारोपण, दीवारों का सौंदर्यीकरण, बाजार क्षेत्रों की सफाई, अतिक्रमण हटाना, जलभराव की समस्या का समाधान, सड़क व डिवाइडर मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार और सार्वजनिक शौचालयों का आधुनिकीकरण प्रमुख कार्यों में शामिल हैं।

DC विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ और आकर्षक शहर बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब हर नागरिक इस मुहिम में बराबर की भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और खुले में कूड़ा फैंकने से रोक रहे हैं। नगर परिषद के डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह अभियान के अंतर्गत कर्मचारी नागरिकों को निर्देश दे रहे हैं कि वे अपने घर का कूड़ा बाहर सड़कों या नालियों में न फेंकें, बल्कि इसे डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। अभियान के दौरान पौधारोपण के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता मुहिम में सक्रिय भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रकार प्रशासन और नागरिक मिलकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें