नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

संगठन को मजबूत करने के साथ वोटों की धांधली पर रहेगी नजर : Netrapal Adhana

शेयर करे :

पलवल के नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने जिला स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूती देने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नेत्रपाल अधाना ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में संगठन सृजन अभियान चलाया गया। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, जो संगठन को मजबूत करने के साथ वोटों की धांधली पर नजर रखेगी। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद मंडल स्तर पर पर कमेटियां बनाई जाएंगी। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि संगठन को मजबूत कांग्रेस पार्टी ने विशेष अभियान शुरू किया गया। संगठन सृजन अभियान के तहत कमेटियां बनाई जाएंगी।

आज कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि चारों विधानसभाओं के नेता व कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे हैं, जो कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आज सभी वर्ग दुखी है। जल्द ही भाजपा के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। सरकार की कमियों के कारण आज जिले में बाढ से जैसे हालात पैदा हो गए। यमुना में रेती के अवैध खनन से नुकसान हो रहा।

सरकार की तमाम घोषणाएं धोखा साबित हो रही हैं। सरकार को किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़, मकान व पशुओं का उचित मुआवजा देना चाहिए। हथीन विधायक इसराइल चौधरी ने कहा कि हथीन में सैम की समस्या से जनता त्रस्त है। कई बार इस मुद्दे को विधानसभा में उठा चुके हैं, परंतु कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद बिलाल, संतराम मेघवाल, पूर्व पार्षद भूपेंद्र नोहवार, कुलदीप बैंसला, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र, एडवोकेट रामबीर, नरेंद्र चेची आदि मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें