नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दीपावली के पावन पर्व तक जगमग होगा फरीदाबाद शहर

शेयर करे :

दीपावली के पावन पर्व से पूर्व फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में सड़कों और बाजारों को रोशन करने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा- निर्देशों पर नगर निगम की इलेक्ट्रिक ब्रांच पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ स्ट्रीट लाइटों एवं हाई मास्क लाइटों की रिपेयरिंग और मरम्मत का कार्य तेज़ गति से कर रही है। जहां नई लाइट्स की जरूरत है वहां पर नई लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली पर फरीदाबाद शहर को जगमग और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हर वार्ड और प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

इस बीच कुछ स्थानों से बिना तथ्य जाने यह समाचार प्रकाशित हुआ कि निगम द्वारा दिन के समय ही लाइटें जलाई जा रही हैं। इस पर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थिति सामान्य रिपेयरिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्क लाइटों की जांच एवं मरम्मत का कार्य रात के समय संभव नहीं है, क्योंकि तकनीकी रूप से मरम्मत के लिए लाइट को चालू करके चेक करना आवश्यक होता है। इसी कारण यह कार्य दिन के समय ही किया जाता है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या गलत जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे फैलाएं।

नगर निगम के कर्मचारी पूरी निष्ठा और मेहनत से दीपावली से पूर्व शहर की सभी प्रमुख सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों को जगमग बनाने में जुटे हुए हैं। फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एरिया, एनएच-3 निकट डीएवी कॉलेज, बल्लभगढ़ गर्ग कॉलोनी, सेक्टर-8 और नौ एरिया सहित सभी जोन में अलग अलग शिकायतों पर लाइट रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी लाइट लगाने और मरम्मत के कार्य चले हुए हैं। निगम आयुक्त ने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम का उद्देश्य है कि दीपावली के पावन अवसर पर शहर की सभी गलियां, सड़कें और सार्वजनिक स्थल रोशनी से सराबोर रहें ताकि नागरिक त्योहार का आनंद सुरक्षित और उल्लासपूर्ण वातावरण में ले सकें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें