नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

DPS ग्रेटर फरीदाबाद में हिंदी दिवस पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

शेयर करे :

सम्मेलन का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा हिंदी दिवस पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उनके साथ ही कवि वेद प्रकाश वेद, विनोद पाल, खुशबू शर्मा, दीपाली जैन जिया ने अपनी-अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर बिंदु शर्मा द्वारा पौधों के रूप में ईको ग्रीटिंग देकर उपस्थित अतिथियों का अभिनन्दन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कवि दिनेश रघुवंशी ने अपने भावनात्मक, हास्यपूर्ण और प्रेरणादायक मुक्तकों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने माँ पर स्वरचित कविता से किया। उन्होंने कविता की महत्ता और युवा पीढ़ी को कविता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। विनोद पाल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हँसी से लोटपोट कर दिया। हास्य और व्यंग्य के जाने-माने कवि वेद प्रकाश वेद सामाजिक समस्या को हास्य रस के माध्यम से श्रोतागण को खूब गुदगुदाया। इसी यात्रा में दीपाली जैन जिया ने जीवन की जीवंत सच्चाइयों को हास्य कविता के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए अपनी जिंदादिली से सराबोर कर दिया। खुशबू शर्मा ने अपनी हास्य से परिपूर्ण अद्भुत रचनाओं से जमकर समां बांध।

विद्यालय के शिक्षक विकास महेश्वरी ने वियोग से संयोग की और ले जाने वाली कविता का वाचन किया। विद्यालय की शिक्षिका ज्योति जैन ने जीवन को गणित से जोड़ते हुए अपनी कविता द्वारा जीवन को नवीन आयाम प्रदान किये। स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर बिंदु शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान, शान और सम्मान का प्रतीक है और DPS ग्रेटर फरीदाबाद हिंदी के सम्मान में हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित करता है और हिंदी को नमन करता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। कार्यक्रम के अंत में पारुल शर्मा ने कविता के माध्यम से आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें