नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

संकट मोचन हनुमान मंडल द्वारा व्यास पीठ का किया सम्मान

शेयर करे :

श्याम सेवा परिवार खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 में चल रही नौ दिवसीय रामकथा में शनिवार को विशेष आयोजन हुआ। कथा प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से प्रारंभ होती है, जिसमें चित्रकूट से पधारे कथा वाचक कृष्ण प्रताप तिवारी जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर भक्तों को रामकथा का रसपान करा रहे हैं। आज के प्रसंग में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन हुआ।

इस अवसर पर संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। मंडल के वरिष्ठ सदस्य पवन वशिष्ठ, प्रधान पारसमल एवं महासचिव मुकेश वर्मा कार्यकारिणी के साथ उपस्थित होकर के व्यासपीठ पर पहुँचकर सम्मान अर्पित किया और कथा श्रवण किया। उन्होंने कहा कि आज भगवान राम का जन्मोत्सव प्रसंग था, ऐसे में हनुमान मंडल का आना तो स्वाभाविक ही था। कथा श्रवण कर सभी को अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई।

कथा में मुख्य रूप से श्रवण करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, प्रसिद्ध उद्योगपति प्रेम पसरिचा, डॉक्टर रक्षित वशिष्ठ आदि लोगों ने कथा श्रवण की और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम का चरित्र युगों युगों तक हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में राकेश महेश्वरी, राजेश शर्मा, मधुसूदन मटोलिया, कैलाश जोशी, योगेश तिवारी, मदन गोपाल बंसल, ललित गर्ग, राजेंद्र मुंदडा, अशोक शर्मा, बुधराम शर्मा, घनश्याम आहूजा, रामानंद राठी, हनुमान प्रसाद, पवन जोशी, घीसाराम खंडेलवाल, वासुदेव आदि मौजूद रहे। अमित शर्मा ने मंच संचालन किया। कथा में मुख्य यजमान के रूप में श्याम सेवा परिवार के प्रधान और उद्योगपति कैलाशचंद शर्मा पत्नी के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ श्याम सेवा परिवार और संकट मोचन हनुमान मंडल के सभी सदस्यों का सहभागिता रही और रामकथा का वातावरण पूरे परिसर में भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें