नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट डिजिटल टूल्स पर इन-हाउस लर्निंग वर्कशॉप का सफल आयोजन

शेयर करे :

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए एक इन-हाउस लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य स्टाफ सदस्यों की डिजिटल दक्षता को सशक्त बनाना तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना था। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को एमएस एक्सेल, गूगल शीट्स, डॉक्स, फॉर्म्स और ड्राइव जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रायोगिक गतिविधियों और मार्गदर्शन के माध्यम से स्टाफ ने डेटा प्रबंधन, सहयोगात्मक दस्तावेज निर्माण, फीडबैक फॉर्म डिजाइन और क्लाउड प्लेटफॉर्म पर डिजिटल संसाधनों के व्यवस्थित उपयोग की तकनीक सीखी।

इस इन-हाउस सत्र का संचालन अंजली मेहता असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, राघव झा असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज तथा शुभम अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन और प्रायोगिक प्रदर्शन ने वर्कशॉप को अत्यंत प्रभावशाली और सहभागी बनाया। प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि आज की बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं में डिजिटल दक्षता बेहद आवश्यक है।

ऐसे इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं बल्कि स्टाफ सदस्यों को समय के साथ कदम मिलाकर चलने में भी सक्षम बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह इन-हाउस वर्कशॉप अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई, जिसने स्टाफ को कार्यप्रवाह को सरल बनाने, संचार में सुधार लाने और डिजिटल युग की मांगों के अनुरूप स्वयं को ढालने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम प्रदान किया। यह इन- हाउस लर्निंग वर्कशॉप डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित की गई।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें