नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

महिला ने तेज स्पीड मे नियंत्रण खोया, दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर पलटी कार

शेयर करे :

दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर तेज स्पीड टाटा पंच गाड़ी एक ट्रोला से टकराकर पलट गई। गाड़ी को महिला चला रही थी, जिसके साथ उसके दोनो बेटे गाड़ी में मौजूद थे। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नही आई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी को सीधा कराया और ट्रैफिक को चालू कराया। पुलिस सब इंंसपेक्टर कुलदीप से मिली जानकारी अनुसार सेक्टर 70 की रहने एक महिला अपने बेटे के साथ टाटा पंच गाड़ी से सेक्टर 88 जा रही थी। दिल्ली- मुंबई-एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 8 के पास महिला से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। तेज स्पीड़ होने के कारण गाड़ी ट्रोला से टकराकर हाईवे पर पलट गई। एक्सप्रेसवे पर कार के पलटने के बाद मौके से गुजर रहे लोगो ने मॉ-बेटों को कार से खींचकर बाहर निकाला। कार के पलटने पर ट्रॉला का चालक उसको मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा कराया। पुलिस अधिकारी कुलदीप ने बताया कि महिला को केवल घुटने में चोट आई है। महिला को गंभीर चोट नही आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गाड़ी तेज स्पीड़ में थी जिसके कारण ट्रॉला से टकराकर पलट गई। जिसके कारण ट्रैफिक बाधित हो गया था जिसको पूरी तरह से चालू करा दिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें