नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कान की मशीन व अन्य उपकरण वितरित किए

शेयर करे :

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर महावीर नगर ओल्ड फरीदाबाद के महावीर मंदिर में भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा द्वारा  दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर द्वारा दिव्यांगों को व्हीलचेयर, कान की मशीन व  अन्य उपकरण वितरित किए गए। इससे पूर्व शिविर में पहुंचने पर मंत्री जी का सेवादार टोनी पहलवान, अनिल गुप्ता एडोकेट, चरणसिंह सैनी, योगेश चावला, कृष्णदत्त शर्मा, प्रेमवीर, सतपाल चौधरी, अल्का भाटिया,शोभा मेहता, कमल नन्द्राजोग, खूबसिंह सैनी, पंडित धीरेन्द शास्त्री माधवी हंस चेयरपर्सन स्पेशल एचीवर्स, व भाविप विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष धनेश्वर सिंह त्यागी,सचिव प्रीता आहूजा,सेवा टीम से अल्का भाटिया,शोभा मेहता व ऐलिमको से जीएम राजेश दास,वैष्णवी,ऋचा,स्मृति परिहारी,नन्दन कुमार,अनुराग,नितिन प्रजापति व ममता मेहंदीरत्ता ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम की अघ्यक्षता डीएस त्यागी द्वारा की गई।

इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में सेवा पखवाडें के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें पूरे 15 दिन तरह तरह के सामाजिक कार्य होगें। आज का कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होनें कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत सुधारों की नई गाथाएं रचते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और जल्दी ही वह तीसरी पायदान पर होगा। में उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

इस मौके पर सेवादार टोनी पहलवान ने कहा कि मोदी जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का ही अवसर नहीं है, बल्कि यह भाजपा के हरेक कार्यकर्ता के लिए विशेष सेवा कार्यों का अवसर है, जिसके तहत सेवा भाव से भरे भाजपाई 15 दिन तक मोदी जी की लंबे और स्वस्थ जीवन कामना करते हुए जनसेवा करते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

हमसे संपर्क करें