नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया स्वच्छता अभियान

शेयर करे :

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरु हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाते हुए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता में परमात्मा का वास होता है, जहां साफ-सफाई होती है, वहां देवी- देवताओं का आगमन होता है, इसलिए हमें अपने घरों के साथ- साथ आसपास भी साफ सफाई रखनी चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। सोहनपाल सिंह ने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है, जिसे पूरे देश में उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने भारत को आर्थिक, सामाजिक और आंतरिक रुप से मजबूत किया है, आज पूरे विश्व के देशों में भारत का डंका बज रहा है, हर कोई भारत के साथ जुडऩे के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे अनेकों जनकल्याणकारी फैसले लिए है, जिसने देश को मजबूत करने का काम किया है, हाल ही में जीएसटी में रियायत देकर प्रधानमंत्री ने करोड़ों लोगों को राहत प्रदान की है और जनता को दीपावली का तोहफा दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने सफाई कर्मचारियों को लड्डू वितरित कर सेवा और समर्पण भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी, वरिष्ठ नेता टिपर चंद शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, जिला उपाध्यक्ष स्वराज सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा, मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें