नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन

शेयर करे :

सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम थीम के अंतर्गत पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना और उन्हें सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीआईईटी के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पुष्पराज शर्मा, रजिस्ट्रार, हेड ऑफ डिपार्टमेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. कुमार ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर लगाया गया पौधा केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि जीवन और भविष्य की आशा है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करें।

वृक्ष ही हमारे जीवन के आधार हैं और इनका संरक्षण हम सबका कर्तव्य है। इस अभियान में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश कुमार, संयोजक-एक्सटेंशन गतिविधियाँ द्वारा किया गया। इस प्रकार के आयोजन एसडीआईईटी की हरित और स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें