नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भारत किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और मंगलवार को पड़ोसी मुल्क के ही 1 आतंकवादी ने रो-रो कर इसकी पुष्टि की है। मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नया भारत किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। धार को पराक्रम की धरती करार देते हुए मोदी ने महाराजा भोज और महर्षि दधीचि का उल्लेख किया और कहा कि इनकी विरासत से प्रेरणा लेकर आज देश अपनी सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था।

हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा, अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। प्रधानमंत्री का इशारा जैश-ए-मोहम्मद के उस कमांडर की ओर था, जिसने स्वीकार किया है कि सात मई को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित संगठन मुख्यालय पर भारतीय मिसाइल हमलों में आतंकवादी समूह के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। मंगलवार को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में, जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर इलियास कश्मीरी को भारतीय हमले के खिलाफ जहर उगलते सुना जा सकता है। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का
उल्लेख करते हुए कहा कि यह नया भारत है। उन्होंने कहा, यह किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं
है। यह नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। मोदी ने कहा कि आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल
की फौलादी इच्छा शक्ति का उदाहरण देखा था, जब भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से
मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षा कर भारत के गौरव को पुन: स्थापित किया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हमसे संपर्क करें