नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब ने राजकीय अंबेडकर कॉलेज में किया कार्यक्रम

शेयर करे :

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पलवल में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पलवल के संयुक्त तत्वाधान में विकास दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक
दीपक मंगला रहे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकार की योजनाओं, कौशल विकास, सामाजिक कल्याण गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों से जोडऩा है। ये कार्यक्रम स्वैच्छिक गतिविधियों जैसे श्रमदान, स्वच्छ भारत अभियान, और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व गुणों का विकास करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, जागरूकता बढ़ाना, समुदाय विकास, कौशल विकास, सामाजिक मूल्य आदि का सर्वांगीण विकास करना है।

कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करते हैं। यह युवाओं को अपने जीवन और समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार व्यक्त करने और
स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है। वरिष्ठ प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष और तकनीकी राष्ट्र के उत्तरदायी और सृजनकारी नागरिक बनने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर अनीता, ओमप्रकाश, प्रखर, सरिता, संजीव, निशा, मेघश्याम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें