नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

एप से खातों मे आए रुपयों को जमा कराने लोगों की लगी भीड़

शेयर करे :

जिले में  11/12 सितंबर को तकनीकी सुरक्षा चूक व अन्य कारणों से मोबिकविक एप्प के द्वारा पैसे का लेन – देन  और मोबिकविक एप्प के माध्यम से अनाधिकृत भुगतान प्राप्त हुआ था। उस रकम को वापिस करने के लिए दिनांक 16 सितंबर 2025 से दिनांक 23 सितंबर 2025 तक लघु सचिवालय में नि: संकोच मोबिकविक एप्प की टीम ने सीवर लगाया हुआ है। नूंह जि़ले में जिन लोगों के खातों में मोबिकविक ऐप के माध्यम से पैसे आए हैं वो लोग लगातार लघु सचिवालय पहुँच रहे हैं और पैसों को जमा करा रहे हैं।

लेकिन पैसे जमा करने जा रहे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों ने बताया कि किसी कारणवश हमारे खातों में पैसा जमा हो गया, लेकिन अब हमें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारोबार व अन्य कामों को छोड़कर आना पड़ रहा है, लेकिन यहाँ पर बड़ी परेशानी हो रही है। सुबह से शाम तक भी रकम जमा नहीं हो रही है। समाज सेवी हिदायत कमांडो ने बताया कि हमने लोगों से आह्वान किया था कि जिनके खातों में पैसे आए हैं वो टीम को आकर लघु सचिवालय में पैसों को जमा करा दें और भी किसी तरह की कोई समस्या है उसका निवारण कराए। लोग लगातार पैसों को जमा कराने लघु सचिवालय पहुँच रहे हैं, लेकिन यहाँ पर उन लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने बताया कि लोगों के खातों में पैसे आए किसी ने पेट्रोल डलवाया तो किसी ने खाना खाया या किसी ने कोई अन्य सामान लिया। अब उन सभी अकाउंटों को फ्रीज कर दिया गया है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मोबिकविक टीम के लोगों से कहा है कि जल्द से जल्द लोगों के कामों को निपटाओ और जिन लोगों से रिकवरी हो चुकी है, उनके अकाउंट को खोला जाए ताकि मेवात के लोग निडर होकर पैसों को जमा करा दें । उन्होंने कहा कि इस ऐप से अब कहीं न कहीं लोगों का विश्वास उठ जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

अरावली पहाड़ी से सटे गांव खेड़ला के आबादी क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ बार-बार दिखाई दे रहा है। तेंदुआ गांव के तालाब में प्यास बुझाने

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

हमसे संपर्क करें