नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अनिल विज ने X पर अपने परिचय से मंत्री शब्द को हटाया

शेयर करे :

हरियाणा सरकार में कई मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे अनिल विज ने सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए X पर अपने परिचय से मंत्री शब्द हटा दिया है और उन्होंने कहा कि वह किसी टैग के मोहताज नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 72 वर्षीय नेता के एक्स पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। उन्होंने मंगलवार को इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अपना परिचय अनिल विज, मंत्री हरियाणा, भारत से बदलकर अनिल विज, अंबाला कैंट हरियाणा, भारत कर लिया।

विज ने बृहस्पतिवार को कहा, मैं अनिल विज के रूप में अपनी व्यूअरशिप (सोशल मीडिया पर मौजूदगी) बढ़ाना चाहता हूं, मंत्री के रूप में नहीं। मैंने मंत्री बनने से बहुत पहले ही सोशल मीडिया मंच पर उपस्थिति दर्ज करा ली थी। मेरे फेसबुक पेज पर भी, आपको मेरे प्रोफ़ाइल में मंत्री नहीं लिखा मिलेगा। उन्होंने कहा, लोग मुझे अनिल विज के नाम से जानते हैं। मैं जो सामग्री पोस्ट करता हूं और उसे देखने वालों की संख्या इसी पर आधारित होनी चाहिए, न कि इस बात पर कि मैं मंत्री हूं।

अनिल विज किसी टैग (मंत्री आदि) का मोहताज नहीं है। विज के पास हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों का प्रभार है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने परिचय से मंत्री शब्द हटाने के उनके फैसले का उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र अंबाला छावनी में भाजपा की समानांतर इकाई चलाए जाने के उनके दावे से कोई लेना-देना नहीं है। 7 बार के विधायक विज ने 12 सितंबर को एक्स पर 1 पोस्ट में यह दावा करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी थी कि कुछ लोग वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से उनके गृह निर्वाचन क्षेत्र अंबाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की समानांतर इकाई चला रहे हैं। उन्होंने लोगों से सुझाव भी मांगे थे कि वह इनसे निपटने के लिए क्या करें। एक्स पर अपने परिचय को बदलने के समय के बारे में पूछे जाने पर विज ने कहा कि उन्होंने पहले भी अपने फेसबुक पेज पर ऐसा ही किया था।उन्होंने कहा, मैंने तय किया कि एक्स हैंडल पर भी अनिल विज ही लिखा होना चाहिए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

हमसे संपर्क करें