नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

करोड़ों रुपए की लागत से होगा बंचारी स्कूल के भवन का निर्माण

शेयर करे :

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी (बाल) का निर्माण 6 करोड़ रूपए की लागत से करवाया जाएगा। स्कूल के नए भवन में छात्रों के लिए सभी प्रकार की सुविधा होंगी। नए भवन में लगभग 18 कमरे बनाए जायेगें। इसके अलावा भवन में छात्रों के लिए सभी प्रकार की आधुनिक लैब स्थापित की जायेंगी। जिससे यहां पर प्रयोग करके स्कूली बच्चे देश व विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर सके। भवन के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही स्कूली भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन को बनाने के लिए शिक्षा विभाग के प्रपोजल को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिल चुकी है। इस भवन के लिए राशि भी आ चुकी है। जल्द ही स्कूली भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। नए स्कूली भवन में लगभग डेढ़ दर्जन कमरे बनाए जाएगें। इसके अलावा स्कूली भवन में भौतिक, रसायन, बायौ लैब, कंपयूटर लैब आदि के लिए भी अलग से कमरे बनाए जायेगें। जिससे इन प्रयोगशाला में सभी प्रकार के प्रयोग करके यहां के छात्र बेहतर व अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।भवन के सभी कमरों को खुला व हवादार बनाया जाएगा।

जिससे छात्रों को शिक्षा लेने में सुविधा रहे। इसके अलावा स्कूल के नए भवन में छात्रों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी के लिए भी अलग से कमरा बनाया जाएगा। जहां पर स्कूली बच्चों के लिए सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। जहां से बच्चें पुस्तकों को लेकर अपनी बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेगें। स्कूल का भवन तीन मंजिला बनाया जाएगा। भवन में स्कूल के छात्रों के लिए खेल सामान के लिए भी अलग से कमरा बनाया जाएगा। जहां पर छात्रों के लिए सभी प्रकार के खेल सामान उपलब्ध होगा। भवन का निर्माण मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिससे 2027 का नया स्कूली सत्र इस नए भवन में शुरू हो सकें। पुराने स्कूली भवन के जर्जर होने की वजह से नए स्कूली भवन के निर्माण का फैंसला लिया गया है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

Satyug Darshan Institute of Engineering and Technology में आयोजित 3 दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव वेट्रत्व 2026 का भव्य समापन समारोह अत्यंत उत्साह, उमंग और भव्यता

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

रायन इंटरनेशनल स्कूल ने ऑडिटोरियम, अमृता हॉस्पिटल में मोंटेसरी ग्रेजुएशन समारोह एवं वार्षिक उत्सव 2025–26 का आयोजन बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया। यह

हमसे संपर्क करें