नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित किया गया 29वाँ दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह

शेयर करे :

Faridabad : सेक्टर 16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आज 29वां दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ नीर कंवल मणि ने दीप प्रज्वलन करके किया। इसके उपरांत शिक्षा की देवी माँ सरस्वती वंदना की । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ दिनेश जून और राजनीतिक विज्ञान विभाग की सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर शालिनी तुली मौजूद रहें । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुनिधि ने की।

प्राचार्या डॉ सुनिधि ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षिक. खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने बीते वर्ष अनेक विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं. राष्ट्रीय संगोष्ठियों और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इस वर्ष कुल 382 छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की गईं. जिनमें एम कॉम की 34 .बीए की 117. बीएससी की 31. बीकॉम की 109. बीबीए की 49. बीजेएमसी की 31 . बीबीटीएम की 11 और स्नातकोत्तर वर्ग छात्राएं शामिल थीं। इसके अतिरिक्त वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि डॉ नीर कंवल मणि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दीक्षांत समारोह उनकी शैक्षिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं. बल्कि जीवन को सार्थक बनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे नारी सशक्तिकरण. राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में अपनी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ करना चाहिए। डॉ मणि ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उनके और सभी अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण है।

विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश जून ने भी अपने विचार रखे और छात्राओं को लगातार मेहनत कर नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य अच्छे नागरिक तैयार करना है. जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। शालिनी तुली ने अपने संबोधन में छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से यह साबित किया है कि वे भविष्य में समाज और देश को नई दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के सार्थसाथ मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया और कहा कि आत्मनिर्भरता ही सफलता की कुंजी है। प्राचार्या डॉ सुनिधि ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उपाधियाँ केवल उपलब्धियों का प्रमाण नहीं. बल्कि जिम्मेदारियों की ओर पहला कदम हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ समाज सेवा. आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं।

विश्वविद्यालय स्तर पर अकादमिक. स्पॉर्टस एवं एनएसएस में बेहतर प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय की 03 छात्राओं को रॉल ऑफ ऑनर एवं 07 छात्राओं को कॉलेज कलर से सम्मानित किया गया है । 06 छात्राओं को यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए . 05 छात्राओं को स्पोर्टस के लिए. 66 छात्राओं को कॉलेज ऐकेडेमिक्स में प्रथम. द्वितीय व तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कोर्डिनेटर डा0 विजयाश्रीधर की देररेख में किया गया। मंच संचालन का कार्यभार डा0 बलराम यादव व डा0 रमन कुमार ने बखूबी निभाया। इस मौके पर वरिष्ष्ठ प्राध्यापक बलबीर सिंह, नीलम रानी. डा0 पारूल राणा व शालिनी खुराना सहित सभी टीचिंग व नॉन टीचिग स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें