नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गुरुग्राम में नमो युवा रन पूरे देश में रिकॉर्ड कायम करेगी : सर्वप्रिय त्यागी

शेयर करे :

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि देशभर के युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए 21 सितंबर को भाजपा युवा मोर्चा पूरे देश मे 75 जगहों पर नमो युवा रन मैराथन का आयोजन कर रहे हैं। गुरुग्राम में नमो युवा रन का आयोजन लेजर वैली ग्राउंड में 21 सितंबर को सुबह 6 बजे होना तय हुआ है। यह बात उन्होंने शनिवार को यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नमो युवा रन को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नमो युवा रन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति एवं नशे से दूर रहने का संदेश देना है, इस नमो युवा रन में भाग लेने के लिए युवाओं काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक 15 हजार युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। उम्मीद यह संख्या 20 हजार तक पंहुचेगी। इस नमो युवा रन के आयोजन को सफल बनाने के लिए गुरुग्राम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक निर्मल एवं उनकी पूरी टीम बहुत मेहनत कर रही हैं। गुरुग्राम जिलाध्यक्ष ने गुरुग्राम प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन की तैयारियों में हमे गुरुग्राम के उपायुक्त, पुलिस कमिश्नर एवं समस्त विभागों का पूर्ण सहयोग मिल रहा हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नमो युवा रन के अलावा सेवा पखवाड़े के अन्य कार्यो की जानकारी भी मीडिया से साझा की उन्होंने कहा कि रक्तदान अभियान में 14 सितंबर से अभी तक 1100 प्लस यूनिट रक्तदान हुआ है और 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा जिसमे काफी संख्या में रक्तदान होगा जोकि पूरे देश मे रिकार्ड कायम करेगा।

इसी प्रकार स्वछता अभियान, स्वास्थ्य अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म देखने, प्रदर्शनी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जिले में किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में गुरुग्राम जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, नमो युवा रन के जिला संयोजक कुलदीप यादव, सह संयोजक वरुण चौहान, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव, हितेश भारद्वाज, मीडिया सह प्रभारी राजन चौहान एवं पीयूष सैनी उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें