नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

25 सितंबर को लॉन्च होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना ऐप : ADC सतबीर मान

शेयर करे :

हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रदेशभर में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना मोबाइल एप्लीकेशन लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना 25 सितंबर से प्रदेश के सभी जिलों में लागू की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में योजना के सफल क्रियान्वयन तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. जी. अनुपमा ने वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ADC सतबीर मान ने कहा कि 25 सितंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि व बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना और टेकचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। एडीसी सतबीर मान ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। यह योजना जिला में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह 2100 रूपए की वित्तीय सहायता मिलेगी, ताकि वे वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए योजना के क्रियान्वयन के लिए व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पात्र महिला लाभार्थियों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

उसके परिवार की सत्यापित वार्षिक आय 1 लाख से अधिक न हो। वह या उसका पति (यदि वह दूसरे राज्य से हरियाणा में शादी करके आई हो) हरियाणा का निवासी हो और आवेदन के समय पिछले 15 वर्षों से राज्य में रह रहा हो। एक ही परिवार में कई पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, इसकी संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि वह पहले से ही किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा वित्तीय सहायता योजना का लाभ उठा रही हो (जैसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता आदि) को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि कुछ विशेष मामलों में, जैसे कैंसर रोगियों या दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए, यह लाभ अतिरिक्त रूप से लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि महिला को यदि किसी सरकारी या स्थानीय/वैधानिक निकाय से कोई अन्य वित्तीय सहायता या भत्ता मिल रहा हो। यदि वह किसी सरकारी विभाग या सरकारी-नियंत्रित संगठन में नियमित या संविदात्मक आधार पर कार्यरत हो और उसके परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक हो।

यदि वह आयकर दाता हो तो ऐसी महिला योजना के लिए अपात्र होगी और उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। एडीसी सतबीर मान ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से नि:शुल्क आवेदन किया जा सकता है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईफोन दोनों पर उपलब्ध है। योजना का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, एक्टिव मोबाईल नंबर जो आधार से लिंक हो, परिवार सदस्यों की आधार आईडी, बिजली मीटर कनैक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्टे्रेशन नंबर यदि रजिस्ट्रेशन किया हुआ हो, परिवार के सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर तथा आवेदनकर्ता का स्वयं का बैंक खाता होना आवश्यक है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें