नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से हुआ सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज

शेयर करे :

दमकौरा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज़ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रभारी  डा.  सतीश पूनिया मौजूद रहे जबकि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज और खेल ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने परंपरागत तरीके से मशाल प्रज्वलित कर खिलाडिय़ों के साथ दौड़ लगाई और युवाओं में उत्साह एवं जोश का संचार किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश पूनिया और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल की छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रभारी  डा.  सतीश पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा भौगोलिक दृष्टि से छोटा राज्य है, लेकिन खेल और सेना के क्षेत्र में इसकी पहचान पूरी दुनिया में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत का नाम ऊंचा किया है और देश का तिरंगा लहराया है।

इसी कारण हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने सबसे अधिक पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को सुविधाएं और सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार में प्राथमिकता भी दे रही है। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य कर रही है ताकि नई पीढ़ी खेलों की ओर प्रेरित हो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराए। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं बल्कि देश के विकास और सामाजिक एकता का अहम साधन हैं। खेल संस्कृति और परंपरा को जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के कल्याण और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें फिटनेस और खेल को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। फिट युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढऩे का सुनहरा अवसर मिलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने में सांसद सुभाष बराला और उनकी टीम ने इसे एक जन अभियान के रूप में खड़ा किया है। इसके चलते सिरसा लोकसभा क्षेत्र से 35 हजार खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया है और 1900 से अधिक टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। जो देश में टॉप दस लोकसभा क्षेत्रों में शामिल हैं।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और उस संकल्प की पूर्ति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और जोश से युवा सांसद खेल महोत्सव में भाग ले रहे हैं, वह न केवल युवाओं को नई दिशा देगा बल्कि देश के भविष्य को भी उज्जवल बनाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया दृ फिट इंडिया विज़न को साकार करना और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों की छुपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।

सुभाष बराला ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ खेल का मंच नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने वाला महाआंदोलन है। सांसद ने कहा कि इस महोत्सव के लिए पंजीकरण 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस से शुरू किया गया था। आज 21 सितंबर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। टोहाना ब्लॉक से प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो चुकी है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के शेष ब्लॉकों के खिलाड़ी 30 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। सांसद ने बताया कि इस खेल महोत्सव के अंतर्गत 25 दिसंबर तक ब्लॉक, विधानसभा और लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।  उन्होंने खिलाडिय़ों को आश्वस्त किया कि लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न खेल स्टेडियमों में खेल सुविधाओं का विस्तार और आधारभूत ढांचे का विकास प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।हरकोफेड के चेयरमैन एवं सांसद खेल महोत्सव के सयोंजक वेद फुला ने कहा कि यह महोत्सव  गांव-गांव की प्रतिभाओं को सामने लाने का मंच है और निश्चित ही इस आयोजन से खेलों के क्षेत्र में सिरसा लोकसभा क्षेत्र की नई पहचान बनेगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें