नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बॉलीवुड फिल्म 120 बहादुर के विरोध में अहीर समाज ने दिल्ली-जयपुर हाइवे किया जाम

शेयर करे :

बॉलीवुड फिल्म 120 बहादुर फिल्म का नाम बदलकर 120 वीर अहीर करने की मांग को लेकर काफी समय से आंदोलनरत अहीर समाज ने रविवार को यहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 को भी जाम कर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।अहीर समाज की ओर से रविवार को खेडकीदौला टोल के पास अहीर रेजीमेंट की मांग को चल रहे धरनास्थल पर 200 गांवों की महापंचायत बुलाई गई थी। फिल्म 120 बहादुर के विरोध में यह महापंचायत हुई।

रेजांगला शहीद फाउंडेशन एवं यदुवंशी समाज के आयोजक मंडल डा. टी.सी. राव के नेतृत्व में यह महापंचायत हुई। डा. टी.सी राव ने कहा कि फिल्म निर्देशक रजनीश घई एवं निर्माता फरहान अख्तर द्वारा बनाई गई फिल्म 120 बहादुर नाम बदलकर 120 वीर अहीर किया जाना चाहिए। इसके पीछे का तर्क देते हुए डा. राव ने कहा कि 13 कुमाऊं बटालियन को भारत सरकार द्वारा वीर अहीर की उपाधि प्रदान की गई थी। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई में 114 अहीर सैनिक शहीद हुए, जिनकी सामूहिक वीरता का सही चित्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फिल्म का शीर्षक 120 बहादुर शहीदों के शौर्य का अपमान है तथा इसे बदलकर 120 वीर अहीर किया जाए।

उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज की तारीख 21 नवम्बर 2025 से पूर्व इसे शहीद परिवारों और समाज के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए, ताकि उसमें कुछ भी विवादित होता है तो उसे हटाया जाए। बताया जा रहा है कि फिल्म 120 बहादुर में अहीर रेजिमेंट के 120 सैनिकों की 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई की कहानी दिखाई जा रही है। इसलिए फिल्म का नाम 120 वीर अहीर होना चाहिए। इस मांग को लेकर अहीर समाज कई बार फरहान अख्तर और फिल्म के निर्देशक को चेताया, लेकिन उन्होंने फिल्म के टाइटल में बदलाव नहीं किया।महापंचायत में अहीर समाज के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर को जाम करने का निर्णय लेते हुए हाइवे की तरफ कूच किया। लोगों ने राजमार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते वहां पर काफी लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारी लोग 120 वीर अहीर के नारे लगाते रहे। जाम के कारण काफी संख्या में वाहन फंसे रहे। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई थी। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हाइवे से हटाने के प्रयास करती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी जोशिले अंदाज में अपनी मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर के खंड व्यासपुर के गांव अजीजपुर कलां के युवा उभरते पहलवान कुशाल

हमसे संपर्क करें