नवीनतम पोस्ट

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर

प्रधानमंत्री आज करेंगे त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को त्रिपुरा आएंगे और गोमती जिले में पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसका पुनर्विकास केंद्र की प्रसाद (तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक संवर्धन अभियान) योजना के तहत 52 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है ताकि पूर्वाेत्तर राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।

इसका निर्माण महाराजा धन्य माणिक्य ने 1501 में करवाया था।गोमती की जिला मजिस्ट्रेट रिंकू लाठेर ने पीटीआई-भाषा को बताया, मोदी 22 सितंबर को अपराह्न करीब 3 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे तथा पुनर्विकसित त्रिपुरेश्वरी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह 45 मिनट का कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री इस दौरान कोई भाषण नहीं देंगे।

लाठेर के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि मोदी अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर उतरेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से पलाटाना जाएंगे, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह सड़क मार्ग से मंदिर जाएंगे।

लाठेर ने कहा, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, पलाटाना पावर प्लांट से मंदिर तक प्रधानमंत्री की आवाजाही का पूर्ण परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, उनके कैबिनेट सहयोगी, अधिकारी और आम लोग मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री साहा राज्य के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय, डीजीपी अनुराग धनखड़ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की नाबालिग किशोरियों को एचपीवी (स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण) लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधा। सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

हमसे संपर्क करें