नवीनतम पोस्ट

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर

कठिन विकास कार्य को हाथ नहीं लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है: मोदी

शेयर करे :

ईटानगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है कांग्रेस उस काम को कभी हाथ नहीं लगाती और यह उसकी पुरानी आदत है हालांकि कांग्रेस की इस आदत से पूर्वाेत्तर को बहुत नुकसान पहुंचा है। ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने GST सुधारों की सराहना की और कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से कम दरें लागू होने से लोगों को इस त्योहारी सीजन में दोहरी सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जानते थे कि पूर्वाेत्तर का विकास दिल्ली से नहीं किया जा सकता, इसलिए उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को इस क्षेत्र में अधिक बार भेजा और वह स्वयं यहां 70 से अधिक बार आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस की एक पुरानी आदत है कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है, उस काम को वह कभी हाथ ही नहीं लगाती। कांग्रेस की इस आदत से पूर्वाेत्तर को बहुत नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व सरकारें जो सीमा से सटे गांव थे, उन्हें लास्ट विलेज कहकर पल्ला झाड़ लेती थीं और यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन होता गया। मोदी ने कहा कि जिन क्षेत्रों को कभी सड़क निर्माण के लिए असंभव माना जाता था, वहां अब आधुनिक राजमार्ग हैं। उन्होंने कहा, सेला सुरंग जो कभी अकल्पनीय थी अब अरुणाचल की गौरवशाली पहचान बन गई है। होलोंगी हवाई अड्डे पर एक नया टर्मिनल है और दिल्ली के लिए सीधी उड़ानें हैं। इससे छात्रों और पर्यटकों के लिए यात्रा आसान हुई है और किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक भेजने में भी मदद मिली है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश की इसलिए भी उपेक्षा की क्योंकि केवल दो लोकसभा सीटें हैं।

उन्होंने कहा, जब मुझे 2014 में देश की सेवा करने का अवसर मिला तो मैंने देश को कांग्रेस की मानसिकता से मुक्त करने का संकल्प लिया था। हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत किसी राज्य में वोटों या सीटों की संख्या नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम है। हमारा एकमात्र मंत्र है नागरिक देवो भव। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उन्होंने अनावरण किया, वे डबल इंजन सरकार के दोहरे लाभ का उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, अरुणाचल आगे बढ़ रहा है। आज घोषित नई बिजली परियोजनाएं राज्य को एक प्रमुख बिजली उत्पादक राज्य बनाएंगी, हजारों रोजगार पैदा करेंगी और सस्ती बिजली उपलब्ध कराएंगी।

चाहे शिक्षा में सुगमता हो, व्यापार में सुगमता हो, यात्रा में सुगमता हो या इलाज में सुगमता हो, हमारी डबल इंजन सरकार हर नागरिक के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने शि योमी जिले में यारजेप नदी पर दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं और तवांग में एक कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी। कुल 186 मेगावाट क्षमता वाली तातो-ढ्ढ परियोजना का विकास अरुणाचल प्रदेश सरकार और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (नीपको) द्वारा संयुक्त रूप से 1,750 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इससे सालाना लगभग 802 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है। कुल 240 मेगावाट की हेओ परियोजना भी राज्य सरकार और नीपको द्वारा 1,939 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जाएगी। इससे हर साल 100 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है। तवांग में जिस कन्वेंशन सेंटर की उन्होंने आधारशिला रखी, उसका निर्माण पीएम-देवाइन योजना के तहत 145.37 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इसकी क्षमता 1,500 से ज्यादा लोगों के बैठने की होगी। मोदी ने कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा और अग्नि सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए 1,290 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई ढांचा परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग ने 13 से 14 वर्ष की आयु की नाबालिग किशोरियों को एचपीवी (स्वास्थ्य सुरक्षा टीकाकरण) लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय

दमदमा जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

होली के मौके पर Akhilesh Yadav ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath पर निशाना साधा। सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ फूलों

भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा व जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए

हमसे संपर्क करें