नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

1600 करोड़ की राहत पंजाब के साथ अन्याय, व्यापक पैकेज मिले: राहुल

शेयर करे :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1600 करोड़ रुपए का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था। राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया, पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है।

ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपए का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि लाखों घर उजड़ गए, चार लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए। कांग्रेस नेता ने कहा, फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे 1 बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रैस क्लब फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पत्रकार, महिला चिकित्सक, महिला

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने भरोसेमंद हेल्थकेयर सेवा प्रदाता के तौर पर अपनी सफल पारी का जश्न मनाते हुए, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया (एचएमसीआई) के

हमसे संपर्क करें