नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

विपुल गोयल का विपक्ष पर निशाना, बोले- इनेलो की रैली नई बात नहीं

शेयर करे :

करनाल में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुंचे। गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को तो हर मामले में आलोचना करनी ही होती है, लेकिन सच्चाई यह है कि आज भारत का टैक्स सिस्टम विश्व में सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। उन्होंने इसे देश की प्रगति और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

इनेलो की 25 सितंबर को होने वाली रैली के सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि इनेलो पहले भी रैलियां करती रही है, यह कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व विपल गोयल ने नवस्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें नमन किया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार व्यक्त किया। मंत्री विपुल गोयल ने शारदीय नवरात्र के मौके पर लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब 5 % और 18 % की 2 प्रमुख स्लैब रखी गई हैं।

रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं को टैक्स मुक्त कर दिया गया है और कई चीजों को 5 % की स्लैब में लाया गया है। इससे जहां बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा वहीं आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लग्जरी आइटम्स पर 40 % टैक्स रखा गया है। इस रिफॉर्म से देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा और अन्य देशों द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न टैरिफ से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की यह वर्षों पुरानी मांग थी कि महाराजा अग्रसेन जयंती को अन्य महापुरुषों की जयंतियों की तरह सरकारी स्तर पर मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने इस मांग को पूरा कर समाज को गर्व का अवसर दिया है, जिसके लिए पूरा वैश्य समाज उनका आभारी है। विपुल गोयल ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है क्योंकि हरियाणा में पहली बार सरकार ने आधिकारिक तौर पर महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन किया है। इससे समाज के आत्म सम्मान को बल मिला है और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें