नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

गुरुग्राम में राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2025 का हुआ आगाज

शेयर करे :

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 का बुधवार को यहां शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय खेल आयोजन का उद्घाटन गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने किया। खेल महाकुंभ में प्रदेश के 22 जिलों से लगभग 1150 खिलाड़ी (पुरुष और महिला) हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल महाकुंभ में भारतोलन और क्रिकेट जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं बुधवार को आयोजित की गईं।

इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने विभिन्न खेलों में युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें नई दिशा देने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कोचों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में वॉलीबॉल कोच मिनाक्षी सैनी और ललित, बास्केटबॉल कोच सुनिला, जूडो कोच सूचिका, आर्चरी कोच भगत सिंह, एथलेटिक्स कोच दीपक राठी, ताइक्वांडो कोच कुलवंत सिंह तथा हॉकी कोच अशोक शामिल रहे। शुभारंभ अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने  और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सबसे ज़्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ी ही लाते हैं, चाहे वह ओलंपिक हो या अन्य कोई बड़े खेल प्रतियोगिता।

यही कारण है कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार विभिन्न खेल अकादमियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाडिय़ों को बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। विधायक मुकेश शर्मा ने इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना और नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से बचने की अपील करते हुए कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और सपनों का सबसे बड़ा शत्रु है। खेलों में हिस्सा लेकर और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर हम इस बुराई से मुक्त रह सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों और युवाओं से नशे से तरह दूर रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर गुरुग्राम एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम सपना यादव, डीएसओ आरती कोहली और गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें