नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

अमित शाह 4000 करोड़ की यमुना परियोजना का करेंगे उद्घाटन: रेखा गुप्ता

शेयर करे :

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को यमुना के पुनरुद्धार के उद्देश्य से 4,000 करोड़ रुपए से अधिक की 46 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह सेवा पखवाड़ा के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के प्रमुख बस डिपो पर छह अत्याधुनिक स्विचिंग सब-स्टेशनों के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। 

दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में BSES राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) द्वारा पांच स्विचिंग सब-स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जबकि उत्तरी दिल्ली में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) द्वारा एक स्विचिंग सब-स्टेशन लगाया गया है। अपने संबोधन में, गुप्ता ने सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि एक दिन पहले ही 18 साल के अंतराल के बाद दिल्ली और बड़ौत के बीच अंतरराज्ईय बस सेवा शुरू की गई।

उन्होंने कहा, एशिया के सबसे बड़े जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) ओखला एसटीपी का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। एक ही दिन में 4,000 करोड़ रुपए की 46 योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें कई एसटीपी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों से दिल्ली की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा, आधी दिल्ली में न तो सीवर लाइन है और न ही पानी के कनेक्शन। 27 सालों से लंबित कामों को पूरा करने में समय लगेगा। हमारी नीति और नीयत साफ है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का विवरण

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है, लेकिन कई लोगों के लिए यह आंखों की चोट और त्वचा की समस्याओं में बढ़ोतरी

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने लगा है, लेकिन इस मस्ती के बीच आपकी सेहत पर भारी धातुओं का साया भी

हमसे संपर्क करें