नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए मंत्री राव नरबीर ने पंजीकरण का किया शुभारंभ

शेयर करे :

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी माताओं-बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वायदा किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे जमीनी हकीकत में बदलकर यह दिखा दिया है कि हमारी सरकार वादे नहीं, संकल्प पूरे करती है। आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरुवार को को सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण  प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया था। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। एक सामान्य महिला, जिसकी उम्र 23 साल से अधिक है। परिवार की आय 1 लाख रुपए से कम है। अब 60 साल तक हर महीने 2100 रुपये प्राप्त करेगी। भविष्य में इस स्लैब को और बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बहनों को इसका लाभ मिल सके। यह दिन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हरियाणा के हर परिवार के लिए बड़ा दिन है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में 100 से अधिक वादे किए गए थे। मुख्यमंत्री ने पहले ही बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए प्रावधान कर दिया।  

पंजीकरण व स्वास्थ्य जांच शिविर में दिखा महिलाओं का उत्साह: आयोजन स्थल पर विशेष पंजीकरण कैंप के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए थे। बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पंजीकरण कराने पहुंचीं और साथ ही स्वास्थ्य जांच कराकर अपने स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त कर रही थीं। शिविर में बबीता निवासी राजेंद्र पार्क, पूनम निवासी नई बस्ती, ममता निवासी दौलताबाद, पूजा मंडल निवासी पटेलनगर, बिमलेश निवासी बुढेड़ा, ज्योति, संजू व सुनीता आदि सहित अन्य महिलाओं का उत्साहपूर्ण माहौल यह दर्शा रहा था कि यह योजना महिलाओं की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली है। कई महिलाओं ने कहा कि आज के इस मौके ने उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी दी है।

इस अवसर पर DC अजय कुमार, CMO डॉ. अलका सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान, जिला कल्याण अधिकारी लाल चंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश, डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. मनीष राठी, डॉ. नीलिमा अनीस, स्वच्छ भारत मिशन से डीपीएम पिंकी यादव, जिला समाज कल्याण विभाग से सहायक कंचन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।स्वास्थ्य परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुवार को उपमण्डल नागरिक अस्पताल सोहना और फर्रुखनगर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 गुरुग्राम के भवन के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। उन्होंने उप-स्वास्थ्य केन्द्र, ऊंचा माजरा के भवन का शिलान्यास भी मंत्री द्वारा किया गया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जनस्वास्थ्य विभाग शहर की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों में होने वाला नाले से जलभराव की समस्या को जल्द ही समाधान करेगा। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग निर्माण

सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ला में 42 वर्षीय पूर्व सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

नेहा शर्मा ने बैठक की शुरुआत बजट की मुख्य थीम से की, जो महिलाओं को विकास के केंद्र में रखती है। उन्होंने बताया कि वित्त

रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी एलान समूह ने गुरुग्राम में एक आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को 840 करोड़ रुपए का ठेका

हमसे संपर्क करें