नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

बीजेपी राज में देश का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त : बलजीत कौशिक

शेयर करे :

फरीदाबाद। जननायक पार्टी छोड़ सैंकड़ों महिलाओं एवं युवाओं ने रविवार को कॉंग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी का दामन थामा। बलजीत कौशिक ने सेक्टर 9 स्थित जिला कार्यालय पर सभी को पटका पहनाकर काँग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। शामिल होने वालों में जजपा एनआईटी ब्लॉक अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बलजीत कौशिक ने कहा कि कॉंग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। जिस तरह से लोग काँग्रेस पार्टी मे शामिल हो रहे हैं, उससे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में आपको बदलाव देखने को मिलेगा।



इस मौके पर बलजीत कौशिक ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश का भला कर सकती है। आजादी से लेकर अब तक देश को चलाने का काम काँग्रेस पार्टी ने ही किया है। आने वाला समय काँग्रेस का है और अधिक से अधिक संख्या में लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी में आस्था जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को भड़काने का काम कर रही है। आज देश का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रस्टाचार से आहत है। स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों के खून पसीने की कमाई को लूटकर खा गए। नगर निगम में हुए 200 करोड़ घोटाले में शामिल आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति न देकर भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भ्रस्टाचार की पोषक है।



इस अवसर पर जजपा की एनआईटी महिला अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी वर्ड 6 से सीमा सितोंरिया, बॉबी सितोंरिया, रोहित छाबड़ी, राहुल नागर, आशीष पांडे, आस मोहम्मद, आरिफ़, हरिओम, राकेश, राजेन्द्र सिंह, पार्वती, तुलसी, बबीता, मानती, नीतू काँग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ इस मौके पर मुख्य रुप से सुनीता फागना महिला काँग्रेस अध्यक्ष, योगेश तंवर प्रदेश महासचिव, पर्यावरण प्रकोष्ठ, विकास फागना एवं जूबेर खान आदि मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें