नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को मिली नई पहचान : कृष्णपाल गुर्जर

शेयर करे :

भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारे परिवारों, समुदायों और समग्र राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है ताकि विकसित भारत 2047 के विजन को साकार किया जा सके। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सदैव ‘नारी शक्ति के रूप में प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 70 % से अधिक ऋण, स्टैंड-अप इंडिया योजना में 75 % ऋण और जन-धन खातों में 55 % हिस्सेदारी महिलाओं की है। लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण भारत में बदलाव ला रही हैं, जिनमें से 1 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। उन्होंने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 % आरक्षण देकर नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी को नई पहचान दी गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भी महिलाएं अग्रणी हैं—चंद्रयान-3 की सफलता में 50 से अधिक महिला वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का योगदान इसका उदाहरण है।

‘नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को आधुनिक ड्रोन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही, टीबी रोगियों को गोद लेने की पहल के अंतर्गत निक्षय मित्र अभियान को बढ़ावा दिया गया और जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को टीबी मुक्त भारत और रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई साथ ही ईएसआई डॉक्टर द्वारा 3 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट दी गई। कार्यक्रम में पार्षद गायत्री देवी, ईएसआई मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ चवन कालिदास दत्तात्रेय, मेडिकल सर्जन डॉ संदीप कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें