नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

राहुल और लालू घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाना चाहते हैं: शाह

शेयर करे :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की प्रगति और जंगल राज रोकने के लिए है।

अररिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की दो-तिहाई बहुमत से वापसी होने पर एक-एक घुसपैठिए को बिहार से बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने हाल में यहां एक यात्रा निकाली। इसका उद्देश्य था निर्वाचन आयोग की विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का विरोध करना। आयोग मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाना चाहता है। 

शाह का इशारा वोटर अधिकार यात्रा की ओर था, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी और प्रसाद के पुत्र और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी समझे जाने तेजस्वी यादव ने 25 जिलों में।,300 किलोमीटर की यात्रा की थी। गृह मंत्री ने कहा, राहुल गांधी, लालू और उनकी मंडली घुसपैठियों को मतदान का अधिकार दिलाना चाहते हैं। मैं सीमांचल के सभी कार्यकर्ताओं से पूछता हूं, क्या हमें ऐसा होने देना चाहिए?  इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नहीं के नारों से जवाब दिया। शाह ने आश्वासन दिया, राजग यदि दो-तिहाई बहुमत यानी 160 से अधिक सीट के साथ जीत दर्ज करता है तो एक-एक घुसपैठिए को बिहार से बाहर निकाल दिया जाएगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन जगाधरी में एक भावुक व सम्मानजनक माहौल के बीच पुलिस विभाग के

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

हमसे संपर्क करें