नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत

शेयर करे :

मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजीव सिकरैया ने शनिवार को अपनी नियुक्ति को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू का उनके निवास पर पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाध्यक्ष को पुष्पमाला, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ही सबसे बड़ा है और संगठन की मजबूती से ही कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारियां मिलती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करती है।

साथ ही उन्होंने सभी से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, संजीव सिकरैया ने वाइस चेयरमैन बनने पर पार्टी हाईकमान, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू और समाजसेवी धर्मवीर सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेवारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और व्यापारियों के हित के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। समाजसेवी धर्मवीर सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनसमर्थन के दम पर ही निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि संजीव सिकरैया जैसे युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना पार्टी और क्षेत्र दोनों के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजीव अपने कार्यकाल में विकास और पारदर्शिता की नई मिसाल पेश करेंगे। इस मौके पर पार्षद खिलोनी राम सैनी, देवेंद्र पंडित, डिंपल पंडित, घनश्याम गोयल, प्रवीण मंगला, हेमंत गुप्ता, कन्हैया सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्यापारियों ने भी संजीव सिकरैया को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके कार्यकाल में मंडी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा व्यापार से जुड़े सभी वर्गों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। संजीव गर्ग ने हमेशा व्यापारियों की हित की बातों को प्रमुखता से उठाया है। प्रधान रहते हुए उन्होंने व्यापारियों के लिए पूरा समय दिया और हमेशा उनका योगदान किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें