नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

BPF ने बीटीसी चुनाव में 40 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की

शेयर करे :

असम में बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) चुनावों में हाग्रामा मोहिलरी के नेतृत्व वाले बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने 40 में से 28 सीट पर जीत दर्ज की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। निवर्तमान परिषद में गठबंधन सहयोगी दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) और भाजपा, क्रमश: 7 और 5 सीटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पिछली बार उन्हें 12 और 9 सीट पर जीत मिली थी। मोहिलरी देबरगांव निर्वाचन क्षेत्र से जीते, लेकिन चिरांगद्वार सीट अपने पूर्व साथी खम्पा बोरगोयारी से हार गए, जो यूपीपीएल में शामिल हो गए थे।

निवर्तमान बीटीसी प्रमुख प्रमोद बोरो गोइमारी से जीते, लेकिन दोतमा में बीपीएफ के प्रकाश बसुमतारी से हार गए। अन्य प्रमुख विजेताओं में भैरबकुंडा से पूर्व मंत्री और बीपीएफ उम्मीदवार रिहोन दैमारी और बागानपारा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व एजीपी मंत्री रेखारानी दास बोरो शामिल हैं। दास बोरो अब भाजपा में हैं। बीपीएफ 2020 के चुनावों में 17 सीट पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन यूपीपीएल ने भाजपा और गण सुरक्षा पार्टी (जीएसपी) के साथ मिलकर परिषद का गठन किया था। बीपीएफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक घटक दल भी है। कोकराझार, चिरांग, ब क्सा, उदलगुरी और तामुलपुर के पांच जिलों वाली 40 सदस्ईय परिषद के लिए चुनाव 22 सितंबर को हुए थे। 27 जनवरी, 2020 को नई दिल्ली में नए बोडो समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद यह दूसरा परिषद चुनाव था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब वन और साईं धाम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

हमसे संपर्क करें