नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

SDIET में पावर बीआई कार्यशाला का सफल आयोजन

शेयर करे :

सतयुग दर्शन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में विद्यार्थियों को उद्योग की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से बीटेक फाइनल ईयर सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए पावर बीआई कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो क्रोमा कैंपस के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यशाला का संचालन सार्थक पाठक बीआई ट्रेनर द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा विजुअलाइजेशन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। उन्होंने दिखाया कि किस प्रकार जटिल व्यावसायिक आँकड़ों को पावर बीआई के माध्यम से उपयोगी डैशबोर्ड और रिपोर्ट्स में बदला जा सकता है, जिस पर विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और रीयल- टाइम डेमोंस्ट्रेशन का लाभ उठाया।

कार्यशाला का सफल समन्वयन अंजलि मेहता, सहायक प्रोफेसर द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक और करियर-उन्मुख बताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके अकादमिक प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ भविष्य के प्रोफेशनल करियर में भी उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र त्यागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में डेटा को समझना और उसका सही विश्लेषण करना किसी भी उद्योग की सफलता की कुंजी है। पावर बीआई जैसे टूल्स विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाते हैं, बल्कि उन्हें रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त भी प्रदान करते हैं। एसडीआईईटी सदैव अपने विद्यार्थियों को नवीनतम उद्योगगत ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें