गांव फरीदपुर सेक्टर 78 स्थित बने सब स्टेशन में रीडिंग लेते समय पैनल फट गया। जिसमें हैबिटेट सोसाइटी का कर्मचारी झुलस गया, जिसको इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां पर उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है। बीपीटीपी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव फरीदपुर सेक्टर 78 में हैबिटेट सोसाइटी बनी हुई है। जिसका बिजली का सब स्टेशन पास मे ही बना हुआ है जहां से बिजली की सप्लाई होती है। शनिवार की रात को करीब 12 बजे सोसाइटी में काम करने वाला राजेन्द्र नामक का कर्मचारी मीटर की रीडिंग निकालने के लिए गया था।
जब वह रीडिंग निकाल रहा था तो बिजली का पैनल फट गया। पैनल के फट जाने से कर्मचारी आग में झुलस गया, जिसको घायल अवस्था में बीके अस्पताल लेकर जाया गया। जहां से उसको दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर अभी उसकी हालात में सुधार बताया गया है। राजेन्द्र मूल रूप से यूपी के गांव शाहबाद का रहने वाला है और गांव फरीदपुर मे किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। फरीदपुर ही रहने वाले लोकेश ने बताया कि बिजली का सब स्टेशन उनके घर की बगल मे बना हुआ है। जिसमें आए दिन हादसे होते रहते है। लेकिन इसकी तरफ को ध्यान नही दिया जाता है। पैनल की फटने से अगर तेल उनके घर में चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था । बीपीटीपी थाना अरविन्द ने बताया कि पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।