नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

World Heart Day पर एकॉर्ड अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, 150 लोगों ने लिया हिस्सा

शेयर करे :

Faridabad : World Heart Day के अवसर पर ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूक करना और समय पर जांच करवाने के महत्व को बताना था।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ऋषि गुप्ता ने उपस्थित लोगों को हृदय संबंधी बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव, जंक फूड का सेवन, धूम्रपान और अत्यधिक वजन हृदय रोगों के प्रमुख कारण हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन से हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

इस अवसर पर अस्पताल की ओर से आयोजित कैंप में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया और अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और ईसीजी जैसी जांचें निशुल्क की गईं। उपस्थित लोगों ने इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकें।

डॉ. सिम्मी मनोचा ने बताया कि वर्ल्ड हार्ट डे का मुख्य संदेश है – “अपना दिल संभालो, स्वस्थ जीवन अपनाओ”। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें