नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

4 करोड़ की लागत से बनेंगी पंचशील की गलियां :सुधीर नागर

शेयर करे :

भाजपा नेता सुधीर नागर ने कहा कि हमारे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में जोरदार विकास कार्य चल रहे हैं जिसे जनता प्रत्यक्ष देख रही है। हमारे भाई मंत्री राजेश नागर ने जनता से जो वादे किए उन्हें वह पूरी शक्ति के साथ निभा रहे हैं। यह बात भाजपा नेता सुधीर नागर ने बड़े भाई मंत्री राजेश नागर की अनुपस्थिति में 4 करोड रुपए के विकास कार्य शुरू करवाते समय कही। उन्होंने बताया कि आज पंचशील कॉलोनी पार्ट एक और 2 में एक साथ 88 गलियों के निर्माण का कार्य शुरू करवाया है जिसपर करीब 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन गलियों के बनने से उनका हमारी सरकार पर विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ रहा है जिसमें तिगांव भी शामिल है।

हम अपने क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाना चाहते हैं। इसके लिए मंत्री राजेश नागर भी हर पल क्षेत्र का ही चिंतन करते हैं। वह हर रविवार अपने निवास पर स्वजनों से बात करके उनकी सेवा करने के लिए उपलब्ध रहते हैं साथ ही उनके चंडीगढ़ स्थित निवास एवं कार्यालय भी जनता के लिए खुले रहते हैं। इससे पहले उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाकर निर्माण शुरू करवाया। उन्होंने ठेकेदार से समय पर काम पूरा करने की भी बात कही। इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 की पार्षद रूबी सरोज शीशराम अवाना, कर्मवीर प्रधान, साहू प्रधान, पप्पू प्रधान, अजीत अवाना, बालेश्वर जैलदार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामप्रसाद, एसपी चौधरी, संजय भाटी, अजय अवाना, निक्कू अवाना, महिपाल प्रधान, रणधीर नेताजी, कुलदीप गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें