अनाज मंडी पलवल में खरीफ की फसलों की आवक शुरू हो गई है। परंतु किसानों के लिए सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। किसानों का कहना है कि मार्केट कमेटी किसानों से हर सीजन में करोड़ों रुपए की मार्केट फीस वसूलता है।
परंतु किसानों के लिए मंड़ी में कोई सुविधा नहीं करता है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पडता है। किसानों का कहना है कि मंडी मे किसानों के लिए पीने के पानी,टायलेट, बाथरूम व बैठने व आराम करने की सुविधा होनी चाहिए। जिससे किसानों को परेशानी का सामना नहीं उठाना पडे।
अनाज मंड़ी पलवल में खरीफ की धान,कपास, बाजरा, मूंग, तिल, मक्का आदि फसलों की आवक शुुुरू हो गई है। परंतु मंडी में किसानों के बैठने, नहाने, आराम करने, पीने के पानी, टायलेट-बाथरूम आदि सुविधाओं की कमी बनी हुई है।