नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सड़क पर आई लव मुहम्मद लिखे होने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा

शेयर करे :

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सड़क पर आई लव मुहम्मद लिखे होने के खिलाफ सोमवार को हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान पथराव कर रही भीड़ पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अहिल्यानगर-छत्रपति संभाजीनगर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया, आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के कोटला में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जब किसी ने सड़क पर आई लव मुहम्मद लिख दिया। इस पर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने आपत्ति जताई और कोतवाली थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई गई। अधिकारी ने कहा, सड़क पर आई लव मुहम्मद लिखने को लेकर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बावजूद, कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया, लेकिन भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति सामान्य करने के लिए लाठीचार्ज किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में आयोजित एक बड़े बुनियादी ढांचा विकास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां राजधानी के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण

नगर परिषद ने शहर के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे करीब 5 साल पहले मोबाइल शौचालय बनवाए थे, ताकि स्थानीय लोगों और दूर-दराज

हमसे संपर्क करें