भाजपा विधि विभाग की बैठक सेक्टर-10 में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला ने की। इस दौरान प्रदेश प्रमुख विधि विभाग अंतर सिंह पंवार एडवोकेट ने विधि विभाग के प्रदेश सचिव इंजिनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट को पदोन्नत करके प्रदेश सह प्रमुख विधि विभाग बनाने की घोषणा की। इस मौके पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट, अश्विनी फोगाट एडवोकेट महासचिव विधि विभाग, सुभाष वर्मा एडवोकेट मीडिया प्रमुख विधि विभाग ने फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर इंजिनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि विधि विभाग से जुड़कर गरीबों को न्याय दिलाना, उनकी सहायता करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश स्तर का बहुत जल्दी दौरा करेंगे और पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाकर बताएंगे। विधि विभाग में युवा वकीलों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
अपनी इस नियुक्ति पर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने विधि विभाग के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वो इस जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। इससे पहले भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र संघ की जिम्मेवारियों को निभा चुके हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए अनेक कार्य कराए हैं। वशिष्ठ ने कहा कि वकीलों के खिलाफ होने वाली हिंसा से बचाने के लिए कानून बनाने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा। क्योंकि वकीलों पर होने वाले हमलों में तेजी आ रही है।