नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

जिला फरीदाबाद में ‘वंदे मातरम स्मरण उत्सव की तैयारियां तेज

शेयर करे :

भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम’ के 150वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में देशभक्ति और स्वदेशी भावना को सशक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का स्मरणोत्सव 7 नवंबर 2025 से शुरू होगा जो साल भर जारी रहेगा। कार्यक्रम के 4 चरण होंगे।

पहला चरण 7-14 नवंबर, 2025, दूसरा चरण 26 जनवरी, 2026 (गणतंत्र दिवस के आसपास) तीसरा चरण 7-15 अगस्त, 2026 (हर घर तिरंगा के साथ) चौथा चरण 1-7 नवंबर, 2026 (समापन सप्ताह) तक आयोजित होगा। 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आईजी स्टेडियम में राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। 7 नवंबर को सुबह 10 बजे से देशभर में सामूहिक वंदे मातरम गायन का समय तय किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से जिला फरीदाबाद में ‘वंदे मातरम’ स्मरण उत्सव आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपायुक्त (DC) विक्रम सिंह ने बुधवार को कैंप ऑफिस से सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेते हुए ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला भर में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ देशभक्ति और राष्ट्र एकता की भावना के साथ में मनाई जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के महत्व को समझाना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा जल संचय जन भागीदारी 2.0 कार्यक्रम के तहत

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय और आधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग हरियाणा, द्वारा 19

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। “नारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होकर

हमसे संपर्क करें