जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निर्देशों पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद निगम क्षेत्र में जनगणना की प्री टेस्टिंग के लिए 57 शिक्षकों की ड्यूटी इस कार्य मे प्रगणक के रूप में लगाई गई है। जिन्हें तीन दिवसीय ट्रेनिंग नगर निगम मुख्यालय और आईटीआई महिला ओल्ड फरीदाबाद में दी जा रही है।
फरीदाबाद पहुंचे जनगणना निदेशालय हरियाणा के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह रावत ने शिक्षकों को ट्रेनिंग के दौरान जनगणना 2027 से संबंधित जानकारी साझा की और उन्हें किस तरीके से इस जनगणना में कार्य करना है समस्त जानकारियां उपलब्ध करवाई। उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम के पुराने वार्ड 24 में जनगणना 2027 की पहली प्री टेस्टिंग कराई जाएगी जाएगी।
जनगणना की प्रस्तावना को लेकर बैठक में निदेशक जनगणना निदेशालय हरियाणा ललित जैन आईएएस ने चार अगस्त को निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के साथ बैठक कर इस कार्य की रूपरेखा तैयार की थी। जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि भारत सरकार के जनगणना के इस कार्य में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ सभी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन का भी सहयोग लिया जाएगा।