लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आज दिल्ली में हरियाणा में गत वर्ष हुए चुनावों हुई वोट चोरी का खुलासा करने के बाद पूरे हरियाणा के कांग्रेसी सडकों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में जिले के सभी कांग्रेसियों ने नीलम चौक से लेकर बीके चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में तो कांग्रेस की सरकार ही बन रही थी मगर वोट चोरी करके भाजपा ने सत्ता हथिया ली। वह तो पहले से ही हर मंच पर वोट चोरी होने का आरोप भाजपा पर लगाते आ रहे है। मगर आज दिल्ली में सांसद राहुल गांधी ने तत्थों के साथ जो हरियाणा में वोट चोरी का खुलासा किया है। उससे साफ हो गया है कि यह हरियाणा में भाजपा ने सरकार वोट चोरी करके बनाई है।
जिलाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इन्होंने वोट चोरी में विदेशियों को भी नहीं बक्शा। कौशिक ने ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि इसने कभी स्वीटी तो कभी सीमा बनकर हरियाणा में 22 बार वोट डाले। उनका कहना था कि इस मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए फर्जी वोट बनाए गए। जिलाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी मतों के जरिए वोट चोरी की गई। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान का वीडियो दिखाया जिसमें सैनी ने सरकार बनाने की व्यवस्था होने की बात की थी।